फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 बच्चों के स्थान पर बस में ठूंसे थे 60, मुकदमा

40 बच्चों के स्थान पर बस में ठूंसे थे 60, मुकदमा

Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
40 बच्चों के स्थान पर बस में ठूंसे थे 60, मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

40 सीटर स्कूल बस में 60 बच्चे बैठाने पर स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नेहरू कॉलोनी में आरटीओ के प्रवर्तन दल ने बस को पकड़ा और मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने बस को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चालक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं, क्षेत्र में एक विक्रम चालक के खिलाफ भी क्षमता से अधिक यात्री बैठाने पर भी नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को परिवहन कर अधिकारी बल-1 देहरादून डॉ संगीता भट्ट के नेतृत्व में नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान विवेकानंद स्कूल की एक बस को रोका गया। बस में क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंसा गया था। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि पहले बस में सवार बच्चों को उनके घरों तक छोड़ा गया। इसके बाद बस को थाने लाकर सीज कर दिया गया। चालक अरुण कुमार निवासी जोगीवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह एक विक्रम के चालक राजू निवासी गांधी रोड के खिलाफ भी इसी आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विक्रम में सात की क्षमता के स्थान पर 11 सवारियों को बैठाया गया था। इंसपेक्टर राजेश साह ने बताया कि दोनों मामलों में एआरटीओ रश्मि पंत की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed