{"_id":"5af603de4f1c1bd9408b4896","slug":"71526072286-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे
Updated Sat, 12 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर देहरादून के एक युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। युवक आरोपी के माध्यम से मलयेशिया गया था, लेकिन वहां उसकी नौकरी नहीं लगी थी। वापस आकर युवक ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने देने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाल बीबीबी जुयाल ने बताया कि खुड़बुड़ा मोहल्ला निवासी अजय वर्मा की रोजगार के सिलसिले में जसपाल सिंह पुत्र गुरदीप सिंह आशा पार्क हरिनगर दिल्ली से मुलाकात हुई थी। जसपाल ने खुद को प्लेसमेंट कंपनी का मालिक बताया था। मार्च 2017 में जसपाल ने अजय से कहा कि वह उसकी नौकरी मलयेशिया में लगवा सकता है। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे। इस पर अजय ने जसपाल को एक बार दो लाख तीस हजार और दूसरी बार दो लाख 70 हजार रुपये दे दिए।
इसके बाद जसपाल ने उसे सितंबर 2017 में मलयेशिया भिजवा भी दिया था। वहां अजय को नौकरी नहीं मिली तो उसने जसपाल से शिकायत की। जसपाल उसे टालने लगा तो अजय किसी तरह मलयेशिया से वापस आ गया और जसपाल से अपने रुपये मांगे। इस पर जसपाल ने अजय को कुछ दिन बाद रुपये लौटाने को कहा। इसके बाद जब कई बार मांगने पर भी उसके रुपये नहीं लौटाए तो अब अजय ने जसपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।