फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अपहरण कर नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार

अपहरण कर नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार

Wed, 09 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर चार दिन तक दुराचार का मामला सामने आया है। अपहरण के चार दिनों बाद पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया था। बरामदगी के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुए दुराचार की बात मां को बताई। इसके बाद नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रायपुर थाने के इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी के अनुसार क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ी में रहकर एक परिवार मजदूरी कर गुजर बसर करता है। बीते दिनों इसी परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस बाबत परिजनों ने एक मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मामला अपहरण का निकला। इसके बाद गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम कर दिया गया। इस मामले में चार मई को लड़की को बरामद कर क्षेेत्र के ही दीपक नाम के युवक को नामजद किया गया। घर पहुंचकर नाबालिग ने दुराचार किए जाने की बात अपनी मां को बताई। इसके बाद नाबालिग की मां की तहरीर पर आरोपी दीपक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट आदि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed