फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विवाहिता ने एसएसपी आफिस पहुंचकर दी आत्मदाह की चेतावनी

विवाहिता ने एसएसपी आफिस पहुंचकर दी आत्मदाह की चेतावनी

Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने एसएसपी आफिस पहुंचकर दी आत्मदाह की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर कलां निवासी एक विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह की चेतावनी दी। विवाहिता का आरोप था कि पति व ससुरालीजनों ने उसे बेटी के साथ घर से निकाल दिया है, लेकिन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस उसे ही धमका रही है। एसएसपी ने नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर कलां निवासी एक विवाहिता सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। विवाहिता का कहना था कि आठ साल पहले उसकी शादी अजबपुर कलां में हुई थी, उसकी एक बेटी भी है। विवाहिता के मुताबिक उसके माता एवं पिता का स्वर्गवास हो चुका है। भाई पौड़ी में चौकीदारी करता है। 11 जनवरी को वह अपने भाई से मिलने पौड़ी गई थी। इसी बीच पति एवं ससुरालियों ने उसके कमरे का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया। इसकी शिकायत लेकर वह भाई के साथ नेहरू कॉलोनी थाने गई तो पुलिस कर्मियों ने शिकायत सुनने के बजाय धमकाकर लौटा दिया। विवाहिता के अनुसार फिलवक्त वह बेटी के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस भी धमका रही है। विवाहिता की शिकायत पर एसएसपी ने नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed