फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेटे के गम में रिटाटर्ड शिक्षिका ने खुद को लगाई आग, मौैत

बेटे के गम में रिटाटर्ड शिक्षिका ने खुद को लगाई आग, मौैत

Sun, 29 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बेटे के गम में रिटाटर्ड शिक्षिका ने खुद को लगाई आग, मौैत
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

बेटे के लंदन जाने से परेशान पटेलनगर थाना क्षेत्र के गुरु रोड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका ने खुद को आग लगा कर जान दे दी। आग ने घर को भी चपेट में ले लिया था, लेकिन स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

पटेलनगर थाना पुलिस के अनुसार पूनम रानी गुप्ता (61) अपने पति शशि कुमार गुप्ता के साथ गुरु रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहती थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे शशि कुमार अंदर कमरे में सोए थे। उसी वक्त पूनम ने घर के ड्राइंग रूम में खुद को आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने घर से आग की लपटें देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। कुछ देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछार कर आग बुझाई, लेकिन इस बीच पूनम दम तोड़ चुकी थीं। पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि पूनम पिछले साल ही सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियां शादी के बाद बेंगलूर में शिफ्ट हो गईं हैं। बेटा बीते मार्च में नौकरी के लिए लंदन चला गया था। पूनम बेटे के लंदन जाने के फैसले से काफी परेशान थीं। उन्हें कई बार चिकित्सक के पास भी ले जाया गया था, लेकिन वे डिप्रेशन में चली गईं। इसी गम में उन्होंने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed