{"_id":"5aad7f714f1c1b90778b626d","slug":"61521319793-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सीजन में कम किया जाएगा वाहनों का दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्यटन सीजन में कम किया जाएगा वाहनों का दबाव
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
पुलिस लाइन में एसएसपी निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में शनिवार को आगामी चार धाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन को लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून टूरिस्ट बस संचालकों एवं मसूरी होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई और यातायात का दबाव कम करने के लिए कई फैसलों पर सहमति बनी।
एसएसपी ने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान मसूरी में आने जाने वाले पर्यटकों, आम जनता के लिए किंक्रेग से लेकर लाइब्रेरी चौक तक यातायात का दबाव बना रहता है। कैंपटी फॉल से देहरादून जाने वाले बडे़ वाहनों को विकासनगर होते हुए देहरादून भेजा जाएगा। जिन यात्रियों को मसूरी घूमकर कैंपटी फॉल जाना हो उनके लिए पार्किंग व्यवस्था कैंपटी स्टैंड पर की जाएगी। सभी टैक्सियां किंक्रेग पर खड़ी की जाएगी। 20-20 टैक्सियां नंबर के हिसाब से स्टैंड पर भेजी जाएंगी। कैमल बैक रोड और वैवरली स्प्रिंग रोड़ को वन वे किया जाएगा। मसूरी आने वाले यात्रियों को होटल स्वामी एवं प्रबंधक आनलाइन बुकिंग के समय ही बताएंगे कि वाहनों का वैध फिटनेस प्रमाण पत्र होना जरूरी होगा। लंढौर स्थित मलिंगार से ट्रैफिक वन वे किया जाएगा, ताकि लंढौर बाजार में वाहनों का दबाव कम किया जा सके।
एसएसपी ने कहा कि चारधाम जाने वाले समस्त वाहन वाया विकासनगर होते हुए जाएंगे। पीक आवर के दौरान माल रोड को वन वे किया जाएगा। लाइब्रेरी चौक वाले छोर से एंट्री की जाएगी। कैंपटी से देहरादून जाने वाले वाहन वाया जार्ज एवरेस्ट, हाथीपांव होकर देहरादून आएंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात, प्रभारी निरीक्षक मसूरी एवं टूरिस्ट बस संचालक एवं मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।