फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर कब्जाई 25 बीघा जमीन

सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर कब्जाई 25 बीघा जमीन

Wed, 14 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर कब्जाई 25 बीघा जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर से लगे जोहड़ी गांव में ग्राम समाज की 25 बीघा भूमि कब्जाने का बड़ा खेल सामने आया है। सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर करोड़ों की जमीन कब्जा ली गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने एसआईटी भूमि की जांच में आरोप की पुष्टि के बाद मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस फर्जीवाड़े में शहर के कई बड़े सफेदपोशों के अलावा राजस्व अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं।
राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कई सफेदपोशों द्वारा फर्जीवाड़ा करने का मामला उजागर हुआ है। दरअसल इस जमीन में कुछ हिस्सा एक पूर्व फौजी को आवंटित किया गया था, मगर कागजों में वह किसी दूसरे के नाम दर्ज है। कई बरस से पूर्व फौजी आवंटित जमीन पाने को कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। इसी बीच प्रधान दुर्गेश गौतम की शिकायत पर हुई एसआईटी जांच में सरकारी अभिलेखों में गड़बड़ी कर 25 बीघा भूमि की हेराफेरी की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

पूर्व फौजी के अलावा प्रधान दुर्गेश के नेतृत्व में कुछ लोगों ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार से मिलकर बताया कि फर्जीवाड़े के तमाम प्रमाण होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी बड़े लोग हैं, जिनकी खिलाफ कार्रवाई में बचा जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसआईटी की जांच संबंधी पत्रावली का अवलोकन करने के बाद उसे बेहद गंभीर मामला माना है। एडीजी अशोक कुमार ने डीआईजी को इस फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किश्तों में हुई हेराफेरी ; करोड़ों की जमीन की यह हेराफेरी दो किश्तों में हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सरकारी रिकार्ड में .48 हेक्टेयर जमीन को 1.48 हेक्टेयर और .244 हेक्टेयर को 1.244 किया गया। इसी वजह इस खेल में राजस्व अधिकारियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
----
सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी कर करीब 25 बीघा भूमि पर कब्जा किए जाने की बात सामने आ रही है। एसआईटी जांच में आरोप की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस को इस खेल में शामिल भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विवेचना में इस खेल में शामिल लोगों के चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद है।

- अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था।
दो करोड़ रुपये बीघा का है रेट ; पुलिस सूत्रों की मानें तो जोहड़ी गांव में जमीन का रेट दो करोड़ रुपये प्रति बीघा चल रहा है। ऐसे में यदि 25 बीघा जमीन की हेराफेरी हुई है तो यह मामला करीब 50 करोड़ रुपये के घपले का हो सकता है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed