फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   6 round firing in rudrapur.

दहला रुद्रपुर, सैलून में घुस बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 11 Aug 2015 08:09 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 11 Aug 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
6 round firing in rudrapur.

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में महिला पार्षद के पुत्र पर सोमवार को चुनावी रंजिश में हमलावरों ने उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जब वह आदर्श कालोनी स्थित सैलून की दुकान में बाल कटा रहे थे। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


हमलावरों ने करीब छह राउंड फायर की। इस दौरान सैलून की दुकान और पार्षद पुत्र की जिप्सी में भी तोड़फोड़ की गई।  दिनदहाड़े हुई इस वारदात से वहां खलबली मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी अन्नू गंगवार की मां श्यामपाली पत्नी गेंदनलाल नगर निगम में पार्षद हैं। पार्षद के चुनाव के समय से ही भदईपुरा निवासी दूसरे पक्ष से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। सोमवार दोपहर अन्नू गंगवार बाल कटवाने के लिए आदर्श कॉलोनी स्थित एक सैलून में गया था। इसी बीच सैलून के स्वामी मोहम्मद जिशान के पास एक फोन आया कि वह खाली है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे से किए ताबड़तोड़ छह फायर

6 round firing in rudrapur.

जिशान ने बताया कि अभी वह अन्नू गंगवार के बाल काट रहा है, खाली होते ही बुला लेगा। इसके कुछ देर बाद दर्जनभर युवक सैलून की दुकान के बाहर पहुंच गए। वहां शोर-शराबा सुनकर अन्नू और जिशान ने बाहर झांका तो युवकों ने उन पर तमंचों से ताबड़तोड़ करीब छह राउंड फायर कर दिए। इससे सैलून की दुकान के शीशे टूट गए।

आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने ईंटों से भी दुकान के शीशे के साथ ही अन्नू गंगवार की जिप्सी (यूके-04-एएफ-0100) में जमकर तोड़फोड़ की। इससे वहां खलबली मच गई। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने सैलून स्वामी जिशान और अन्नू गंगवार से मामले की जानकारी ली। साथ ही मौके से पुलिस ने कारतूस के खोखे भी बरामद किए। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नही चढ़े। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बोले एएसपी
पार्षद पुत्र पर हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही नामजद हमलावरों के अलावा अन्य हमलावरों को भी चिह्नित करने को कहा गया है। जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-टीडी वैला, एएसपी, ऊधमसिंह नगर

पहले बड़े भाई पर हो चुका है हमला

6 round firing in rudrapur.

भदईपुरा निवासी पीड़ित अन्नू गंगवार ने बताया कि दूसरा पक्ष उनसे चुनावी रंजिश रखता है। इसी के चलते 20 मई 2014 को उन्होंने उसके बड़े भाई राजेश सिंह पर भी हमला किया था। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। उसके भाई राजेश पर हुए हमले के मामले में 14 अगस्त को उसकी गवाही भी है।

हो सकती है रुद्रपुर में गैंगवार
जिस तरह से चुनावी रंजिश को लेकर सोमवार दोपहर ये घटना हुई है इससे शहर में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक हमलावर तमंचों से लैस थे और व्यस्ततम सड़क पर खड़े होकर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि सोमवार होने के कारण बाजार बंद होने से लोगों की आवाजाही कम थी। हमलावर इस तरह से फायर कर रहे थे, जैसे उन्हें किसी का डर ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed