फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लिव-इन में रह रहीं युव तियों को पुलिस ने दी सुरक्षा

लिव-इन में रह रहीं युव तियों को पुलिस ने दी सुरक्षा

Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
लिव-इन में रह रहीं युव तियों को पुलिस ने दी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

लिव-इन में रह रहीं दो युवतियों को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। साथ ही उनके परिजनों को परेशान न करने की हिदायत दी है। युवतियों ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। क्षेत्र में पहली बार सामने आई इस तरह की पहली घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से समलैंगिकता को वैध ठहराने के बाद नगर की दो युवतियों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। मोहल्ला किला और मलकपुरा निवासी युवतियां लिव-इन रिलेशन में रह रही हैं। दोनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस से मिलकर अपने परिजनों से जान के खतरे की आशंका जताकर सुरक्षा मांगी थी। इस पर शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करने की हिदायत दी। साथ ही युवतियों को सुरक्षा भी प्रदान की गई। बताया जाता है कि इनमें से एक युवती तलाकशुदा है। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन समाज के अस्वीकार कर देने के डर से दोनों अलग रहती थीं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से समलैंगिक संबंधों को मान्यता मिलने पर दोनों ने साहस कर साथ रहने का फैसला किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि युवतियों को सुरक्षा देकर उनके परिजनों को परेशान न करने को कहा गया है।
विज्ञापन

दोनों युवतियों ने हाईकोर्ट में लिव-इन रिलेशनशिप के लिए इकरारनामा किया है, जिसे लेकर दोनों कोतवाली पहुंची थीं और सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद दोनों युवतियों को सुरक्षा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कत्याल, सीओ मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed