{"_id":"5a469bf34f1c1bc45b8bed44","slug":"51514576883-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति सूची जारी न होने से नाराज मिनिस्टीरियल कर्मियों ने शनिवार को प्रदेश स्तरीय कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। अगर पदोन्नति सूची जारी नहीं होती है तो एक जनवरी, वर्ष 2018 से मिनिस्टीरियल कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। महानिदेशक को भेजे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने आत्मदाह की भी चेतावनी दी है।
एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए डीपीसी पहले हो चुकी है। पद स्थापना के लिए पांच दिसंबर से निदेशालय में काउंसिलिंग कराई गई। लेकिन अब तक पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई। इससे मिनिस्टीरियल कर्मियों में रोष है। उनका कहना है कि 328 कार्मिकों में दो प्रशासनिक अधिकारी 31 दिसंबर को सेवा निवृत्त हो रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि महानिदेशालय को 29 दिसंबर तक पदोन्नति सूची जारी करने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन सूची जारी नहीं हुई। 30 दिसंबर को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सुबह 10 बजे से ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय परिसर में धरना दिया जाएगा। अगर मांग नहीं मानी जाती तो सोमवार से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।