फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डिवाइडर कट बंद करने का जताया विरोध

डिवाइडर कट बंद करने का जताया विरोध

Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर कट बंद करने का जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

बाजार क्षेत्रों में डिवाइडर के कट बंद करने के विरोध में दून उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने यातायात निदेशक केवल खुराना से मुलाकात की।

दून उद्योग व्यापार मंडल संरक्षक उमेश अग्रवाल और अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि कट बंद होने से कारोबार चौपट हो रहा है। यू टर्न पर भी वाहनों का दबाव बढ़ रहा है, जिससे जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कट बंद करने से यातायात व्यवस्था सुधरने के बजाए बिगड़ रही है। अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि राजपुर रोड़, जाखन, भंडारी बाग के कट बंद होने से स्थिति अधिक खराब हो गई है। जाखन व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहनलाल बजाज और केके महाजन ने जाखन दून विहार में गली नंबर एक में कट बंद करने के बाद हुई समस्या की जानकारी दी। केवल खुराना ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए गए हैं। इसमें कोई कठिनाई हो रही है तो निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान धीरेंद्र राठौर, गौरव रस्तोगी, अमित जैन, रितिक जैन, जमीर अहमद, अंकित चांदना, विशाल खरबंदा, राजेश बडोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed