{"_id":"5b4124ab4f1c1b0e278b5297","slug":"41530995883-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो को लेकर बढ़ी असमंजसता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो को लेकर बढ़ी असमंजसता
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील वीडियो मामले में असमंजस में पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। महिला पुलिसकर्मी का बताकर वायरल हो रहा एमएमएस अब हिसार (हरियाणा) भी पहुंच गया है। वहां यह एमएमएस किसी महिला चिकित्सक का बताया जा रहा है। मामले में चिकित्सक की ओर से हिसार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि दून में महिला पुलिसकर्मी ने भी अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि हिसार में दर्ज मुकदमे की भी जानकारी ली जा रही है। वीडियो को लेकर असमंजसता है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक अश्लील वीडियो व्हाट्एप पर वायरल हो रहा था। वीडियो में दिख रही महिला को उत्तराखंड पुलिस की कर्मचारी बताया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने एसपी देहात देहरादून सरिता डोभाल से इसकी जांच कराई थी। डोभाल ने प्राथमिक जांच के बाद पाया था कि वीडियो में दिख रही महिला पुलिसकर्मी नहीं है। जो महिला पुलिसकर्मी बताई जा रही थी उसकी ओर से नेहरू कॉलोनी थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हरियाणा के हिसार की किसी महिला चिकित्सक का बताया जा रहा है।
मामले सामने आने के बाद महिला चिकित्सक की ओर से भी वहां मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर मामले के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि उन्होंने हिसार में दर्ज मुकदमे के जांच अधिकारी से बात की है। वहां भी अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि वास्तव में इस वीडियो में कौन है। जल्द ही इसमें किसी न किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।