फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार धाम और मसूरी सीजन के मद्देनजर रूट तय

चार धाम और मसूरी सीजन के मद्देनजर रूट तय

Sat, 11 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
चार धाम और मसूरी सीजन के मद्देनजर रूट तय
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य ने चारधाम यात्रा शुरू होने और मसूरी सीजन के मद्देनजर शुक्रवार को ट्रेवल एजेंसी संचालकाें और बस मालिकों के साथ बैठक कर वाहनों के रुट तय किए। इस दौरान एसपी ट्रैफिक ने चौपहिया वाहनों के लिए निर्धारित रुट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यात्रा सीजन के दौरान इन्हीं रुटों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने को कहा। उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर ट्रेवल एजेंसी संचालकों ने सहयोग करने का पूरा भरोसा दिया।

यह रहेगा रुट प्लान
>> ऋ षिकेश और हरिद्वार से यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वालों का रुट: ऋ षिकेश से रानीपोखरी, एयरपोर्ट तिराहा, डोईवाला, मोहकमपुर फ्लाई ओवर, जोगीवाला, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सहसपुर, लांघा रोड तिराहे से दाएं, ब्रह्मदत्त चौक से बाएं, जीवनगढ़, बाड़वाला, यमुना ब्रिज होते हुए जाना होगा। हरिद्वार से आने वाले यात्री रायवाला होते हुए डोईवाला आकर इसी रुट का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

>> वाया मसूरी जाने वाला यमनोत्री और गंगोत्री मार्ग : ऋ षिकेश से जाने वाले वाहन रानीपोखरी, एयरपोर्ट तिराहा, एसडीआरएफ तिराहा थानो रोड, माल देवता, काठ बंगला पुल, सांई मंदिर, कुठाल गेट से होते हुए मसूरी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

>> पंजाब और हिमाचल से आने वाले वाहनों का रुट: हरबर्टपुर, विकासनगर, आरा मशीन बाड़वाला, यमुना पुल, कैम्पटी फ ॉल होते हुए मसूरी जाएंगे। वापसी के समय भी वाहन इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे।
>> यूपी से मसूरी जाने वाले वाहन: आईएसबीटी, शिमला बाईपास, बल्लीवाला फ्लाईओवर, सर्किट हाउस चौकी तिराहा, किमाड़ी, लंबीधार, हाथी पांव से होते हुए मसूरी अथवा कैम्पटी जाएंगे।
>> प्रेमनगर की तरफ से मसूरी जाने वाले वाहन: बल्लूपुर चौक, कौलागढ़, कैंट तिराहा, सर्किट हाउस चौकी तिराहा, किमाड़ी, लंबीधार और हाथी पांव से होते हुए जाएंगे।

>> पंजाब और हिमाचल से केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वालों का रुट प्लान : कुल्हाल, धर्मावाला, शिमला बाईपास, मोहकमपुर फ ाटक, डोईवाला, ऋ षिकेश होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed