{"_id":"5ba69490867a557ebf6cc58e","slug":"201537643664-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह पर मुकदमा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी ना होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या करने की मंशा से उसे मंगलौर के निकट गंगा नदी में फेंक दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। उसके कुछ ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर अब कोर्ट ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
अकोढ़ा खुर्द निवासी पूजा पुत्री नेतराम ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्सर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 23 मार्च 2017 को यूपी के मुजफ्फरनगर के छपार थाना के कासपुर पठेडी गांव निवासी विपिन कुमार से हुई थी। बताया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। कुछ दिनों से उसके ससुरालवाले तीन लाख रुपये दहेज में लाने की मांग कर रह थे। उसे उसके ससुरालियों की ओर से मंगलौर क्षेत्र में गंगा नदी में फेंक दिया था। कुछ लोगों ने उसे गंगा से बाहर निकाला था। आरोप है कि विगत 30 जून को उसे घर से निकाल दिया था।पूजा ने पुलिस में भी शिकायत की लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद उसने कोर्ट में शिकायत की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस पूजा के पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के पति विपिन कुमार, ससुर मूलचंद, सास बाली, जेठ करण पाल, ननद किरण, नंदोई संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।