फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घर के बाहर टहल रही महिला के गले से चेन झपटी

घर के बाहर टहल रही महिला के गले से चेन झपटी

Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर टहल रही महिला के गले से चेन झपटी
घर के बाहर टहल रही महिला के गले से चेन झपटी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
घर के बाहर टहल रही महिला के गले से बाइक सवार स्नेचर चेन झपटकर ले गए। सरेशाम हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर थाना क्षेत्र के राझावाला ढांग निवासी नरेंद्र सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे उनकी पत्नी सुनीता अन्य महिलाओं के साथ घर के बाहर टहल रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से आई मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने सुनीता के गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। महिलाओं ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक पल्सर बाइक सवार युवकों में से एक ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन बदमाशों का कहीं सुराग मिल सका।
विज्ञापन


सीपीयू चालान काटने में मशगूल, बदमाश बेखौफ
करीब चार साल पहले गठित की सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) क्राइम कंट्रोल के बजाय सिर्फ चालान काटने में लगी रहती है। हालात यह है कि सीपीयू का आम लोगों में तो डर है, लेकिन बदमाशों पर उसका कोई असर नहीं है। इसकी वजह ये है कि चार साल में सीपीयू के नाम ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसमें उसने मार्ग पर होने वाली ऐसी वारदातों को रोका हो या रोकने में सहयोग दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed