फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 पुलिस अधिकारियों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा

18 पुलिस अधिकारियों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा

Fri, 15 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
18 पुलिस अधिकारियों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के 18 पुलिस अधिकारियों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा मिलने की उम्मीद है। इनमें से सीओ से लेकर डीआईजी स्तर के अधिकारियों के प्रमोशन प्रस्तावित है। पुलिस मुख्यालय ने शासन से 25 दिसंबर से पहले डीपीसी का अनुरोध किया है। एक-दो दिन में इस पर फैसला होने की उम्मीद है।

एक जनवरी 2018 से पुलिस महकमे के 18 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन प्रस्तावित है। इनमें सीबीसीआईडी के डीआईजी अनंत कुमार चौहान, कुमाऊं रेंज के डीआईजी पूर्ण सिंह रावत और पुलिस मुख्यालय पर तैनात डीआईजी मोहन सिंह बंग्याल का प्रमोशन आईजी पद पर होना है। इसके अलावा वरिष्ठ आईपीएस केवल खुराना को डीआईजी पद पर पदोन्नति मिलनी है। प्रशिक्षु आईपीएस लोकेश्वर सिंह और टीसी मंजूनाथ भी डीपीसी के बाद एसपी रैंक में आ जाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ आईपीएस हरिद्वार के एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसटीएफ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिधिम अग्रवाल, नीरु गर्ग, टिहरी की एसएसपी बिमला गुंज्याल, मुख्तार मोहसिन, निलेश आनंद भर्ने और अजय जोशी को स्पेशल ग्रेड मिलना प्रस्तावित है। आईजी मुख्यालय जीएस मत्तोलिया के मुताबिक पीपीएस मनोज कत्याल, स्वतंत्र कुमार सिंह, हरेंद्र पाल सिंह समेत सात की पदोन्नति अपर पुलिस अधीक्षक पद पर होनी प्रस्तावित है। 25 दिसंबर से पहले डीपीसी होने की संभावना है। इनके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और पंकज भट्ट को आईपीएस कैडर देने के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed