फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   झंडा मेला क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

झंडा मेला क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

Sun, 24 Mar 2019 02:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
झंडा मेला क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध
jhanda ji

झंडा मेले के दौरान मेला परिसर में वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए सभी मार्गों पर बैरियर लगाने के साथ अस्थाई थाना खोला गया है। शहर कोतवाली के एसएसआई अशोक राठौड़ को प्रभार सौंपा गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) श्वेता चौबे ने शनिवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


झंडा मेले 25 मार्च से शुरू होगा। मेले में हर बरस की तरह लाखाें श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी लिहाज से झंडा मेले में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। झंडा आरोहण के साथ ही सहारनपुर चौक, गऊघाट तिराहा, दर्शनी गेट, मोची वाली गली, तालाब के चारों ओर, भंडारी चौक और गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। यातायात का भारी दबाव होने की स्थिति में निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक और बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक आने वाले यातायात को डायवर्ट कर कमला पैलेस की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


व्यवस्था चौकस रखने के लिए एसपी सिटी श्वेता चौबे ने शनिवार को एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य, सीओ यातायात राकेश देवली और शहर कोतवाली पुलिस के साथ झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हाेंने मेला परिसर में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ पूरे क्षेत्र में यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए। इसके अलावा बाजार चौक, लक्खीबाग और लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी प्रभारी को मेला क्षेत्र मार्गों पर नियमित गश्त के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed