फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उमेश शर्मा प्रकरण::: आज हो सकते हैं तीन आरोपियों के बयान

उमेश शर्मा प्रकरण::: आज हो सकते हैं तीन आरोपियों के बयान

Mon, 12 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
उमेश शर्मा प्रकरण:::  आज हो सकते हैं तीन आरोपियों के बयान
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। ब्लैकमेलिंग के मामले में चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा के तीन साथियों के बयान पुलिस आज सोमवार को दर्ज कर सकती है। तीनों आरोपियों ने उच्च न्यायालय नैनीताल से गिरफ्तारी पर स्टे हासिल किया हुआ है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि मामले में पांचवें आरोपी मृत्युंजय मिश्रा के स्टे प्रार्थनापत्र पर हाईकोर्ट सोमवार को फैसला सुना सकती है।

मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का स्टिंग न कर पाने पर अपने कर्मचारी को धमकाने और सरकार को ब्लैकमेल करने के आरोप में गत 10 अगस्त को चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चैनल के इन्वेस्टिगेशन एडिटर आयुष गौड़ की शिकायत पर पुलिस ने उमेश कुमार शर्मा के अलावा प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी, राहुल भाटिया और मृत्युंजय मिश्रा को भी इस मुकदमे में अभियुक्त बनाया है। प्रकरण में पुलिस ने 28 अक्तूबर को उमेश कुमार शर्मा को उसके गाजियाबाद स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसी बीच अभियुक्त प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी और राहुल भाटिया हाईकोर्ट से स्टे हासिल करने में कामयाब हो गए। मुकदमे के विवेचना अधिकारी एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने बीते सप्ताह बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजा था। इन अभियुक्तों को गिरफ्तारी पर स्टे, जांच में सहयोग करने संबंधी शर्तों के अनुसार ही दिया गया है, लिहाजा उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed