{"_id":"5b77325342c79246494d27ac","slug":"191534538323-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
पहाड़ों पर अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई में तस्कर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 30 पेटी शराब बरामद की। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
आबकारी इंस्पेक्टर शुजआत हसन ने बताया कि विभाग को चंडीगढ़ से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। सूचना पर शुक्रवार को आईएसबीटी के पास चेकिंग के दौरान टीम ने हरियाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोकना चाहा, तो चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। टीम ने स्कॉर्पियो का पीछा कर रोक लिया। गाड़ी से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। चालक ने पूछताछ में अपना नाम अशोक निवासी रुड़की हरिद्वार बताया। अशोक काफी दिनों से चंडीगढ़ से शराब लाकर पहाड़ों पर बेच रहा था।