{"_id":"5ade49d94f1c1b5d098b624c","slug":"191524517337-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल कई मार्ग रहेंगे जीरो जोन, कई रूट डायवर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल कई मार्ग रहेंगे जीरो जोन, कई रूट डायवर्ट
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के बुधवार को दून दौरे से पहले पुलिस ने सुरक्षा चाक-चौबंद कर ली है। इस संबंध में सोमवार को एडीजी अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए उन्हें निर्देशित किया। सुरक्षा के लिहाज से बुधवार को सुबह 6:30 बजे से शहर के विभिन्न मार्गों का रूट डायवर्ट किया गया है। हालांकि, इससे पहले उपराष्ट्रपति मंगलवार को दून पहुंच रहे थे, जिसके लिए भानियावाला क्षेत्र में भी रूट डायवर्ट किया जाना था।
बुधवार को उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों पर 20-20 मिनट के लिए जीरो जोन किया गया है। इसके अलावा कैंट क्षेत्र के आसपास कई मार्गों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि, यह डायवर्जन उपराष्ट्रपति के एफआरआई जाने और वहां से लौटने के दौरान ही करीब 30-30 मिनट के लिए रहेगा।
..................................
यह रहेगा रूट डायवर्जन
-विजय कॉलोनी पुल से कोई भी वाहन एनेक्सी तिराहे की ओर नहीं जाएगा।
-सर्किट हाउस चौकी से कोई भी वाहन न्यू कैंट हाउस तथा सीएसडी कैंटीन तिराहे की ओर नहीं जाएंगे।
-दून स्कूल तिराहा व तेल भवन कट से कोई भी वाहन जीटीसी हैलीपैड की ओर नहीं जाएगा।
-एमएच डाकरा कट से कोई भी वाहन सीएसडी कैंटीन तिराहे की ओर नहीं जाएंगे।
-टपकेश्वर मंदिर कट से कोई भी वाहन कैंट चौराहे की ओर नहीं जाएगा।
-डाकरा बाजार गढ़ी कैंट सूरज टावर की ओर से कोई भी वाहन कैंट चौराहे की ओर नहीं जाएगा। -एफआरआई पिछला गेट की ओर से कौलागढ़ चौक की ओर नहीं जाएगा।
-बल्लूपुर फ्लाई ओवर किशननगर की ओर से कोई भी वाहन एफआरआई की ओर नहीं जाएंगे। -वाडिया इंस्टीट्यूट से कोई भी वाहन बल्लूपुर की ओर नहीं जाएगा।
-गुप्ता चौक बसंत विहार से कोई भी वाहन एफआरआई की ओर नहीं जाएगा।
-पंडितवाड़ी से कोई भी वाहन एफआरआई की ओर नहीं जाएगा।