{"_id":"5a7b63c24f1c1b9f268b8dd0","slug":"191518035906-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवंत की खुदकुशी से ट्रांसपोर्टरों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलवंत की खुदकुशी से ट्रांसपोर्टरों में रोष
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कश्मीरी कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर बलवंत उर्फ बाली के जहर खाकर जान देने की घटना पर ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को रोष जताया। इसके विरोध में ट्रांसपोर्ट नगर में करीब 500 ट्रकों के चक्के जाम रहे। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। साथ ही प्रदेश सरकार से ट्रांसपोर्टर को आर्थिक मदद देने की भी मांग की। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि आज बैठक कर ट्रांसपोर्टर बलवंत के परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए धनराशि एकत्र की जाएगी।
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कश्मीरी कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर बलवंत की आत्महत्या की खबर सुनते ही ट्रांसपोर्टरों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में करीब 500 ट्रकों के चक्के जाम कर दिए। ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने दुख जताते हुए कहा कि मामले को लेकर जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवचरण शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव शिव कुमार गुप्ता, संजय वर्मा, लवकुश, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर देहरादून ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के महामंत्री अशोक ग्रोवर ने ट्रांसपोर्टर की मौत के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते ट्रांसपोर्टर जहर खाने को मजबूर हैं। सरकार को मामले को लेकर गंभीरता से चिंतन करने की आवश्यकता है। एसोसिएशन उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, साजिद, मो. महताब, अनिल चौधरी, राजकुमार, दिलावर सिंह, नवीन आनंद, सुरजीत सिंह, बिलाल अहमद, अमनदीप सिंह रंधावा, अशोक शेट्टी मौजूद रहे।