फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खुद को पुलिसकर्मी बताकर ले ली अंगूठी और नकदी

खुद को पुलिसकर्मी बताकर ले ली अंगूठी और नकदी

Mon, 25 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खुद को पुलिसकर्मी बताकर ले ली अंगूठी और नकदी
खुद को पुलिसकर्मी बताकर ले ली अंगूठी और नकदी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर के इंदर रोड पर रविवार शाम स्कूटी पर आए एक ठग ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर दो युवकों से नकदी और सोने की अंगूठी ठग ली। पुलिस स्कूटी के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

राजधानी में ठगी के मास्टर माइंड रोजमर्रा शिकार फंसाने को नए हथकंडे अपना रहे हैं। रविवार शाम एक ठग ने पुलिस का रौब गालिब कर दो युवकों को ठग लिया। किस्सा डालनवाला कोतवाली के इंदर रोड का है। शाम के समय दो युवक एक दुकान पर खड़े थे। इसी बीच स्कूटी पर एक युवक आया। पुलिसिया अंदाज में दोनों युवकों का आतंकित कर उसने नकदी और सोने की अंगूठी ले ली। इससे पहले वह कुछ समझ पाते, ठग स्कूटी स्टार्ट कर फरार हो गया। दोनों युवकों ने जाते समय स्कूटी का नंबर नोट कर लिया था। पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को ठगी की जानकारी दी। पुलिस के नाम पर ठगी की बात सुनकर अधिकारी भी सकते में आ गए। पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल के आसपास के फुटेज का भी अवलोकन किया जा रहा है। एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक घटना को लेकर कुछ इनपुट मिले हैं, जिन पर कार्रवाई चल रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed