फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पिता ने गंगनहर में फेंककर की थी बच्ची की हत्या

पिता ने गंगनहर में फेंककर की थी बच्ची की हत्या

Tue, 18 Dec 2018 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
पिता ने गंगनहर में फेंककर की थी बच्ची की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

पुलिस की जांच पड़ताल में तीन माह की मासूम आहना का कातिल उसका पिता ही निकला। पुलिस के अनुसार पिता ने बच्ची को गंगनहर में फेंककर उसकी हत्या की थी। आरोप है कि दूसरी पत्नी की प्रताड़ना के चलते उसने यह जघन्य कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं जल पुलिस बच्ची के शव की तलाश कर रही है।

लंढौरा निवासी शौकीन पुत्र मुस्तफा ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले बेड़पुर गांव निवासी शहजाद पुत्र महमूद के साथ हुआ था। उसकी बहन के यहां करीब साढ़े तीन माह पहले बच्ची आहना ने जन्म दिया था। शौकीन का आरोप था कि करीब पंद्रह दिन पहले शहजाद आहना को डाक्टर को दिखाने के बहाने ले गया था, लेकिन उसे लेकर वापस नहीं लौटा। आरोप था कि शहजाद ने पिता महमूद और भाई कल्लू व याकूब के साथ मिलकर षड़यंत्र के तहत बच्ची गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी शहजाद पुत्र महमूद को चिराग अली शाह की मजार के पास बेड़पुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि शहजाद की यह दूसरी पत्नी है। उसे पहली पत्नी से एक लड़की और एक लड़का है। फरवरी 2017 में पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद शहजाद ने दूसरी शादी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी शहजाद ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के बच्चों से प्यार नहीं करती थी। इसी के चलते उसने अपने उसने तीन साल के बेटे को उसकी बुआ के पास छोड़ रखा है। उसने बताया कि अक्सर पहली पत्नी के बच्चों को लेकर घर में कहासुनी होती रहती थी। इसके चलते उसने बच्ची को गंगनहर में फेंकने का फैसला किया। आरोपी का कहना था कि बच्ची की मौत के बाद शायद उसकी पत्नी पहली पत्नी के बच्चों को प्यार करने लगे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्ची के शव की गंगनहर में गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed