{"_id":"5b22ce684f1c1bfd6e8b7bec","slug":"181529007720-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मृत दर्शाकर शादी रचाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को मृत दर्शाकर शादी रचाने वाला गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पत्नी को मृत दर्शाकर दूसरी शादी रचाने के आरोपी शादी में गवाह की भूमिका निभाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बता दें, तीन दिन पहले प्रेमनगर क्षेत्र निवासी प्रियंका ने अपने पिता बलवीर के खिलाफ धोखे से दूसरी शादी रचाने की शिकायत की थी। प्रियंका का आरोप है कि पिता बलवीर ने पत्नी (प्रियंका की मां) को मृत दर्शाकर उत्तरकाशी में एक अन्य महिला से शादी रचा ली है। प्रियंका को इस बात की भनक पिता द्वारा घर का सामान उत्तरकाशी ले जाने की स्थिति में लगी। इसके बाद प्रियंका की शिकायत पर बलवीर, उसकी दूसरी पत्नी व दो गवाहों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बलवीर सिंह निवासी काशवाली कोठारी प्रेमनगर और गवाह बबलू निवासी सेलाकुई को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी महिला और एक गवाह फरार है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।