{"_id":"5c180634bdec22571875b06a","slug":"171545078324-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चेक बनाकर 11 लाख निकालने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी चेक बनाकर 11 लाख निकालने का प्रयास
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
फर्जी चेक और आरटीजीएस फार्म के जरिए दो खातों से लगभग 11 लाख रुपये ट्रांसफर करने के प्रयास के मामले में बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि बैंक प्रबंधक यूको बैंक विकास कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवती, एक व्यक्ति और दिनेश गिरी व मानस मुखर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला गत 11 दिसंबर का है। जानकारी के मुताबिक क्लेमेंटटाउन स्थित यूको बैंक की शाखा में एक युवती चेक और आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट सिस्टम) फार्म लेकर आई थी। चेक कमलेश गोयल नाम की महिला के खाते का था, जिसमें से उसने 5.85 लाख रुपये किसी मानस मुखर्जी कोलकाता के एसबीआई के खाते में ट्रांसफर कराने चाहे। बैंक कर्मियों ने युवती से पूछा कि खाताधारक क्यों नहीं आए तो उसने कहा कि उसे कमलेश गोयल ने ही भेजा है। इसके बाद महिला वहां से चली गई। इसके करीब आधा घंटा बाद एक व्यक्ति शांति मादरा नाम की महिला का चेक लेकर बैंक पहुंचा। उसने 4.99 लाख रुपये किसी दिनेश गिरी निवासी गाजियाबाद के कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में ट्रांसफर कराने की बात कही। व्यक्ति से जब खाता मालिक के आने की बात पूछी गई तो उसने कहा कि मादरा काफी बुजुर्ग महिला हैं, लिहाजा वे बैंक नहीं आ सकती हैं। इस पर कर्मचारियों को शक हुआ और खातों व चेक की जांच की। पता चला कि चेक और आरटीजीएस फार्म दोनों ही फर्जी हैं।