फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   व्यापारी के गल्ले से रुपये लेकर भागे दो युवक दबोचे

व्यापारी के गल्ले से रुपये लेकर भागे दो युवक दबोचे

Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के गल्ले से रुपये लेकर भागे दो युवक दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

त्यागी रोड स्थित एक व्यापारी के गल्ले से नगदी उठाकर भागे दो युवकों को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। कोटद्वार के इन आरोपियों के पास से 3500 रुपये की नगदी बरामद हुई है।
शहर के त्यागी रोड पर संजीव जैन की परचून की दुकान है। बुधवार शाम जैन की दुकान पर दो युवक सिगरेट खरीदने के बहाने आए। व्यापारी सिगरेट लाने के लिए दुकान के अंदर गया। इसी का फायदा उठाकर एक युवक ने गल्ले में रखी नगदी उठा ली। युवक को नगदी उठाते देख व्यापारी जैन ने शोर मचा दिया। जिस पर युवक तेजी से भाग लिए। शोर-शराबा होने पर पुलिस और आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में अभिषेक और सिद्धार्थ निवासी शिवनगर कोटद्वार शामिल है। चौकी प्रभारी अनिल चौहान के मुताबिक दोनों युवक नशे के आदी है। नशे की लत पूरा करने को इस तरह की घटनाएं करते रहते हैं।
विज्ञापन

...................
महिला फाइनेंसर समेत तीन पर मुकदमा
देहरादून। महिला फाइनेंसर समेत तीन लोगों पर कमरे में बंद कर स्टांप पर हस्ताक्षर कराने और धमकी देने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। बद्रीश कालोनी निवासी विनीता भंडारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि महिला फाइनेंसर से उसने दो लाख रुपये का कर्जा लिया था। उससे ज्यादा भुगतान करने के बाद भी आरोपी पक्ष ने कमरे में बंद कर स्टांप और कोरे कागजात पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
पुलिस ने जिम संचालकों को चेताया
देहरादून। पुलिस उपाधीक्षक नगर चंद्रमोहन नेगी ने जिम संचालकों के साथ बैठक कर नशे के दुष्प्रभावाें के बारे में विस्तार से बताया। चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थ मिलने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। जिम संचालकों ने पुलिस को सहयोग का भरोसा दिया है। जिम संचालक घनश्याम बिष्ट, पुष्पेन्द्र डोभाल, बिलाल चौधरी, अमन बोरा, राजेन्द्र डोभाल, विक्की कंडवाल, वरुण अरोड़ा, शुभम क्षेत्री, योगेश बहुगुणा और वीरेन्द्र प्रकाश आदि बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed