फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कंटेनर से टकराई बाइक, चालक की मौत

कंटेनर से टकराई बाइक, चालक की मौत

Sun, 07 Jul 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर से टकराई बाइक, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दून-पांवटा हाईवे के पास एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस सेवा से लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार चक्र सती (51) निवासी भगवानपुर, राजावाला, सेलाकुई सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह सेलाकुई स्थित एक कंपनी में गॉर्ड की नौकरी कर रहे थे। ड्यूटी समाप्त करने के बाद शाम करीब 4:30 बजे घर लौट रहे। तेज बारिश के बीच पुरानी पुलिस चौकी तिराहे के पास उनका बाइक से नियंत्रण बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed