{"_id":"5d21030f8ebc3e6cf805dfe0","slug":"156244453412-vikas-nagar-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक मित्र के घर पहुंचा युवक, परिजनों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
फेसबुक पर युवती से हुआ प्यार युवक को अटाल तक ला खींचा। जहां पर युवती से मिलने की जिद्द करने पर युवती के परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर रात तक त्यूनी थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी थे। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के रहने वाले एक युवक की छह माह पूर्व अटाल क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। इस बीच शनिवार को युवक युवती से मिलने के लिए अटाल जा पहुंचा। लोगों का आरोप है कि युवक युवती के साथ शादी करने और उसे अपने साथ ले जाने की जिद्द ठाने हुआ था, जिस पर स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। थानाध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।