{"_id":"5d1e5a658ebc3e3cbd739aa4","slug":"156227028515-dehradun-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायलेट के बहाने पुलिस अभिरक्षा से भागा दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टायलेट के बहाने पुलिस अभिरक्षा से भागा दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायलेट के बहाने पुलिस अभिरक्षा से भागा दुष्कर्म का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पुलिस अभिरक्षा में दून अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान दुष्कर्म का एक आरोपी टायलेट की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। आरोपी की फरारी से वहां अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे के प्रयासों के बाद आरोपी को आशारोड़ी पुलिस चौकी पर बस से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म का आरोप है। उसके खिलाफ शहर कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के परवल गांव निवासी जाहिद गत एक जुलाई को नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था। उसके पिता की तहरीर पर मामले में पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी जाहिद को आईएसबीटी से गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 376 बढ़ाकर आरोपी को मेडिकल जांच के लिए दून अस्पताल भेज दिया। दून अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान जाहिद ने टायलेट जाने की इच्छा जताई। अभिरक्षा में आए सिपाही और होमगार्ड ने बाहर खड़े होकर जाहिद को टायलेट के अंदर भेज दिया। इस दौरान जाहिद टायलेट के अंदर बनी खिड़की से कूदकर भाग गया। पुलिसकर्मी बाहर खड़े उसका इंतजार करते रहे। जब वह बाहर नहीं आया तो पुलिसकर्मियाें को शक हुआ। अंदर जाकर देखा कि जाहिद वहां नहीं था।
अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की खबर से पुलिस में अफरातफरी मच गई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने पूरे शहर में चेकिंग के निर्देश दिए। शहर कोतवाली की लक्खीबाग चौकी को रेलवे स्टेशन और पटेलनगर पुलिस को रोडवेज बस स्टैंड पर सक्रिय किया। शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई। काफी प्रयासों के बाद आरोपी को आशारोड़ी चैक पोस्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दिल्ली जाने वाली बस में सवार था। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में सिपाही की तरफ से शहर कोतवाली में जाहिद के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी की धरपकड़ में अभिरक्षा में अस्पताल ले जाने वाले सिपाही और होमगार्ड का अहम रोल रहा है।