{"_id":"5d1916458ebc3e3ce6374b47","slug":"15619251683-vikas-nagar-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के तारों के साथ दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी के तारों के साथ दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,विकासनगर
विज्ञापन
कालसी। थाना पुलिस ने चोरी के दो ड्रम बिजली के तारों के साथ दो आरोपियों को को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि शनिवार को त्यूनी थाने में छह लाख की कीमत के बिजली के तार चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के अलावा एक व्यक्ति फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस कोटी रोड लालढांग में तलाशी अभियान चला रही थी। तभी तीन व्यक्ति खादर पानी के पास बिजली की तारों के बंडल के साथ वाहन का इंतजार करते मिले। पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने का प्रयास किया, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ही आरोपी ऊर्जा निगम में दैनिक मजदूरी करते हैं, जिसके चलते उन्हें बिजली के तारों की पूरी जानकारी थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी ग्राम दाऊदपुर पोस्ट ऑफिस फतेहपपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश और मो. इब्राहिम निवासी वार्ड तीन कैनाल रोड फतेहपुर हरबर्टपुर के तौर पर हुई है, जबकि फरार आरोपी की पहचान अंकित निवासी ग्राम मनियो-फतेहपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई।
विज्ञापन