{"_id":"5d0e8df98ebc3e0a3936f0f6","slug":"156123492118-vikas-nagar-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के गहनों के साथ साथ चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाखों के गहनों के साथ साथ चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में पिछले दिनों हुई कई चोरियों का खुलासा करते हुए आरोपी को लाखों रुपये की ज्वेलरी के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बेहट सहारनपुर से चोरी के गहने खरीदने के आरोपी सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका बेटा मौका पाकर फरार हो गया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आदर्श विहार हरबर्टपुर निवासी विवेक मौर्य के घर 16 से 20 मई के बीच अज्ञात चोर ने गहने और नकदी चोरी कर ली थी। जबकि, 23 मई की रात सहारनुपर रोड हरबर्टपुर निवासी संजय खत्री एवं उनकी किरायेदार सीमा शर्मा के घर से चोर नकदी और गहने पार कर ले गए थे। वहीं, 28 मई से चार जून के बीच रसूलपुर निवासी मदनलाल के घर से चोर ने गहने और कपड़े चुरा लिए थे। इसके अलावा शिवलोक कॉलोनी बाबूगढ़ निवासी प्रताप सिंह के घर से आठ से 10 जून के बीच चोर ने ताला तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया था।
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक महेश जोशी ने शनिवार को मीडिया से वार्ता में क्षेत्र में हुई चोरी की इन वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर के माध्यम से प्रकरणों की जांच करते हुए 21 जून को शनिधाम विकासनगर के पास से चोरी के आरोपी अनीश निवासी शाहपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर एवं हाल निवासी आजाद कॉलोनी निकट आईएसबीटी थाना पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने चोरी के सामान के साथ ही एक तंमचा और दो कारतूस भी बरामद किए।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी की निशानदेही पर कस्बा बेहट जिला सहारनपुर से चोरी के गहने खरीदने के आरोपी सराफ सुल्तान अहमद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका बेटा जावेद मौका पाकर फरार हो गया।
----
विकासनगर में चोरी कर सहारनपुर में बेचता था सामान
बाजार चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। वह विकासनगर में मजदूरी करता था। इस कार्य से आरोपी का नशे का खर्चा नहीं चल पा रहा था। इसलिए उसने दिन में बंद घरों की रेकी की, इसके बाद रात में मौका पाकर उन घरों का ताला तोड़ा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी चोरी के गहने और अन्य सामान सहारनपुर में अच्छे दामों पर बेचता था।
----
यह माल हुआ बरामद
आरोपी के पास से दो जोड़ी पाजेब सफेद धातु, एक जोड़ी बच्चे के कड़े, दो चेन पीली धातु, दो जोड़ी झुमके पीली धातु, दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी लेडीज पीली धातु, एक लौंग, एक जोड़ी झुमके और एक जोड़ी बिछुवे नग लगे सफेद धातु आदि बरामद किए गए। साथ ही एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।