फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत

Tue, 04 Jun 2019 09:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत
प्रतीकात्मक

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


हरिद्वार रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई महेश कुमार की मौत हो गई। महेश डोईवाला में एक पार्टी से वापस लौट रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


नेहरू कॉलोनी के राजीव नगर निवासी महेश कुमार (30) रविवार को डोईवाला में एक पार्टी में गए थे। देर रात करीब 1:30 बजे महेश मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। पेट्रोल के पंप के पास तेजी से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े मिले महेश कुमार को पुलिस ने निजी अस्पताल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एसएसआई राकेश शाह ने बताया कि टक्कर मारकर भागे वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed