फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून: गद्दों के गोदाम में भीषण आग, किशोर जिंदा जला

देहरादून: गद्दों के गोदाम में भीषण आग, किशोर जिंदा जला

Wed, 29 May 2019 08:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
देहरादून: गद्दों के गोदाम में भीषण आग, किशोर  जिंदा जला
- फोटो : अमर उजाला

चंद्रबनी में मंगलवार दोपहर गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग के धुएं से एक किशोर की दम घुटने से मौत हो गई। किशोर, गोदाम में निर्माण कार्य कर रहे अपने पिता को खाना देने पहुंचा था। गर्मी से राहत पाने के लिए वह अंदर जाकर आराम करने लगा। इसी बीच धुएं और आग की लपटों के चलते वह बाहर नहीं निकल पाया। शार्ट सर्किट से लगी आग को बुझाने में फायर कर्मचारियों को दो घंटे से भी ज्यादा समय लग गया। तब तक गोदाम और पहली मंजिल में गोदाम मालिक का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रबनी निवासी रमेश चतुर्वेदी अपने मकान की पहली मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। जबकि मकान के निचले हिस्से में इनका गद्दे का गोदाम है। इन दिनों रमेश चतुर्वेदी परिवार के साथ कानपुर गए हुए हैं। गोदाम की देखरेख करने वाले रोहताश, बॉबी और गुड्डू पित्थूवाला निवासी राजमिस्त्री पप्पू से अंदर कुछ निर्माण कार्य करवा रहे हैं। मंगलवार को भी अंदर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर करीब पौने 12 बजे राजमिस्त्री पप्पू का बेटा राहुल (17) पिता का खाना लेकर गोदाम पहुंचा। पिता को खाना देकर वह गर्मी से राहत पाने के लिए अंदर लगे पंखे के नीचे बैठ गया। इसी बीच गोदाम के बाहरी तरफ शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर में गद्दे और रजाई ने भी आग पकड़ ली।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में पूरे गोदाम में धुआं ही धुआं हो गया। कर्मचारी जैसे-तैसे बाहर निकल भागे, लेकिन राहुल धुएं और आग की लपटों की वजह से बाहर नहीं निकल पाया। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर कर्मचारी चार अग्निशमन वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गए। पानी की बौछारें डालकर फायर कर्मचारी गोदाम में घुसे और राहुल को उठाकर बाहर ले आए। 108 की मदद से उसे डालनवाला स्थित कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकाें ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। तब तक रमेश चतुर्वेदी का सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया था। दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आईएसबीटी चौकी प्रभारी सचिन पुंडीर ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। किशोर की मौत भी धुएं में दम घुटने से ही लग रही है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed