{"_id":"5ce5ad66bdec2207917922c0","slug":"155855605718-vikas-nagar-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विकासनगर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Thu, 23 May 2019 06:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई। क्षेत्र में देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि कस्बा बाजार सेलाकुई में दोपहर दो बजे बाइक सवार कमल सिंह (49) पुत्र रामदास निवासी ग्राम नया गांव थाना पटेलनगर देहरादून, सेलाकुई से देहरादून की तरफ जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं, आरोपी ट्रक चालक मुन्फैद पुत्र काटो निवासी भगवानपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन