फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकासनगर: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो गंभीर घायल

विकासनगर: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो गंभीर घायल

Fri, 26 Apr 2019 09:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो गंभीर घायल
फाइल फोटो

कालसी में नौगांव-विकासनगर मार्ग पर लोहारी जुडो के पास डंपर एक कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे डंपर में सवार आसिफ और दानिश दोनों निवासी नवाबगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कालसी थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली की एक डंपर लोहारी जुडो के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। डंपर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरा था, जिसके पास दो व्यक्ति घायल अवस्था में थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और डैम साइड जुडो की एंबुलेंस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल विकासनगर पहुंचाया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर सर्च अभियान भी चलाया गया। हादसे के संबंध में दोनों घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया कि कार से टकराने के बाद चालक डंपर को काबू नहीं कर पाया और खाई में जा गिरा। डंपर नौगांव से विकासनगर की ओर आ रहा था। कार सवार विजय निवासी ढकरानी और मंजीत निवासी सिनेमा गली विकासनगर को कोई चोट नहीं आई। रेस्क्यू टीम में धीरज सिंह, मोहन लाल, संसार सिंह, अजब सिंह एवं रतिराम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed