{"_id":"5c06e2c9bdec22416c13e3d6","slug":"1543955188314-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आबकारी विभाग ने ऋषिकेश में तस्करी के लिए लाई जा रही 14 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक हरियाणा से शराब तस्करी को ऋषिकेश में ला रहा था। विभाग ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने श्यामपुर बाईपास मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान संबंधित कार को विभाग के पुलिस कर्मियों ने रोका।
पूछताछ के दौरान विभाग ने कार से 14 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। विभाग ने कार चालक को मौके पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी 61 ए कपूरथला रोड, राजामंडी, जालंधर के रूप में हुई। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि यह शराब वह ऋषिकेश में बेचने के लिए हरियाणा से ला रहा था। गिरफ्त में आए तस्कर ने पूछताछ में बताया है कि वह शराब ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, तिलकमार्ग पर सप्लाई करता है। इस बार भी वह श्याम सूज नामक दुकान को उक्त अवैध शराब आपूर्ति करने जा रहा था।