फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास

पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास

Mon, 29 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। यमुना नदी में जाने वाले रास्तों पर अवैध खनन रोकने के लिए तैनात पीएसी जवानों के ऊपर रविवार को ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया। समय पर पुलिस के जवान पीछे हट गए और ट्रैक्टर चालक पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विजयपाल सिंह 22 पुत्र राजेंद्र निवासी भीमावाला नावघाट विकासनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे डिग्री कॉलेज तिराहे मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
एसएसआई नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कोतवाली विकासनगर ने क्षेत्र में यमुना नदी में जाने वाले रास्तों पर पुलिस व पीएसी बल को नियुक्त किया गया था। दोपहर के समय मोर्चरी पुल न. 1 के पास पीएसी के दो जवान तैनात थे, कि विजयपाल यमुना नदी की ओर से अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर पिकेट प्वाईंट पर आया, जिसको आईआरबी के कांस्टेबल पंकज बालियान व कांस्टेबल सुमित सिंह ने चालक को ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया तो चालक विजयपाल ने पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली गलौच कर ट्रैक्टर को पिकेट प्वाईंट से भगा दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की स्पीड को देखते हुए पिकेट पर नियुक्त दोनों कर्मचारी पीछे हट गये, जिससे जानमाल का नुकसान बच गया। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर भगाते हुए पिकेट पर नियुक्त कर्मचारियों को देख लेने की धमकी भी दी गई। पुलिसकर्मियों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक विजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मोर्चरी से आगे डिग्री कॉलेज रोड तिराहे के पास से चालक विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी गई है। पूछताछ में चालक विजयपाल ने बताया कि वह ट्रैक्टर मालिक की शह पर अवैध रूप से यमुना नदी से चोरी छिपे अवैध खनन कार्य करता है। पूर्व में भी अवैध खनन चोरी के मामले में वह कोतवाली विकासनगर से जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed