Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   An FIR has been filed for the scuffle with the DFO and the hostage taking of the SDO

Pauri News: डीएफओ से धक्का मुक्की और एसडीओ को बंधक बनाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 05 Nov 2026 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Nov 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed for the scuffle with the DFO and the hostage taking of the SDO
पौड़ी। मुख्यालय से सटे खांड्यूसैंण में बीते बुधवार को वन विभाग के डीएफओ महातिम यादव के साथ धक्का मुक्की और मारपीट के आरोप में विभाग ने कांग्रेस के स्थानीय नेता विनाेद दनोसी समेत अन्य लोगाें पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार 3 नवंबर को खांड्यूसैंण कस्बे में गुलदार ने चार साल की मासूम आरुषि पर हमला कर उसे मार डाला था। आक्रोशित लोगों के साथ ही कांग्रेसियाें ने अगले दिन बुधवार को पौड़ी- देवप्रयाग राज्य राजमार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन किया था। लोगों के आक्रोश को देखते हुए डीएफओ और विभागीय टीम मौके पर पहुंची थी। डीएफओ की ओर से आरोप लगाया गया कि विनोद दनोसी व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की जबकि एसडीओ आयशा बिष्ट को एक दुकान में बंद कर बंधक बनाया। दोनों अधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सदर तपेश कुमार चंद ने बताया कि मामले में धारा 121, 127, 132 और 191 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच एसआई प्रवीण रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जनता की समस्याओं पर आंदोलन करना लोकतांत्रिक अधिकार : कांग्रेस
पौड़ी। कांग्रेस नेता विनाेद दनोसी पर प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में कांग्रेस आर पार की लड़ाई के लिए तैयार नजर आई। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी व विनोद दनोसी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि जनता की समस्याओं के लिए आंदोलन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। दनोसी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अधिकारियों के साथ न तो धक्का- मुक्की की और ना ही मारपीट। गुलदार की घटना से आक्रोशित लोगों ने विभाग और प्रशासन पर अपना गुस्सा निकाला। हालांकि उन्होंने लोगों की समस्याओं को प्रदर्शन कर प्रमुखता से उठाया। चेतावनी दी कि प्रशासन ने जल्द ही क्षेत्र में गुलदारों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील लिंगवाल, अद्वैत बहुगुणा, मोहित सिंह, आस्कर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed