फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उत्तरकाशी हादसे के दो घायल एम्स में भर्ती

उत्तरकाशी हादसे के दो घायल एम्स में भर्ती

Tue, 16 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तरकाशी में सड़क हादसे के दो घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। संस्थान के चिकित्सकों की टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है। विधानसभा अध्यक्ष ने भी घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक घायल प्रियंका (17) पुत्री रमेश व सोबन सिंह (35) पुत्र बिशन दोनों निवासी ग्राम बनकोट, तहसील डुंडा, उत्तरकाशी को एयर एंबुलेंस से प्रशासन की टीम सोमवार दोपहर आईडीपीएल हेलीपैड पर लेकर पहुंची। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश में लाया गया।
विज्ञापन

आईडीपीएल चौकी प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है। चिकित्सक उन पर नजर बनाए हुए हैं। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में घायलों को भर्ती कराया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी एम्स में भर्ती उत्तरकाशी हादसे के घायलों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने घायलों के परिजनों से बातचीत की और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के लिए निर्देशित किया। मौके पर एसडीएम हर गिरि, शिवकुमार गौतम, रविंद्र राणा, भगतराम कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed