फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाई में गिरी यूटिलिटी, दो की मौत

खाई में गिरी यूटिलिटी, दो की मौत

Sat, 13 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी यूटिलिटी, दो की मौत
- क्वांसी-दाबला-डामटा मोटर मार्ग हुआ हादसा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी/चकराता। क्वांसी-दाबला-डामटा मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार यूटिलिटी डामटा से विकासनगर की ओर जा रही थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे जस्टा खड्ड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे यूटिलिटी 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे होने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान की कींकरू (40) पुत्र कुंदन निवासी दाबला तहसील चकराता और श्याम सिंह (42) पुत्र झाबुटिया निवासी धोईरा हाल निवासी कटापत्थर विकासनगर के रूप में हुई। घायलों की पहचान गीता (35) पुत्री पंथी ग्राम डुगांड जस्टा तहसील चकराता और प्रीत कुमार (25) पुत्र बिरमपाल निवासी पिलकनी तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई।
विज्ञापन

तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह ने बताया कि घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

तहसील प्रशासन के आपदा प्रबंधन के दावे फेल
त्यूूनी। दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील जौनसार बावर में एक बार फिर तहसील प्रशासन के आपदा प्रबंधन के दावे हवा हवाई साबित हुए। सूचना पाकर जब तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा तो उनके पास घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकालने के कोई संसाधन मौजूद नहीं थे। जिस कारण स्थानीय लोगों को लोहे के टबों को डंडों के सहारे बांधकर शवों को खाई से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed