{"_id":"5bbd0d32867a552825569aad","slug":"153911631313-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो वर्ष पूर्व हुई थी महिला की शादी, जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चिड़ीभेली तिमली के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ बीएस धोनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मंगलवार की सुबह चिड़ीभेली गांव निवासी सोहनलाल ने पुलिस को सूचना दी कि गांव तिमली के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उसकी पहचान चिड़ीभेली गांव निवासी निशा (25) पत्नी बहादुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि शव नाइलोन की रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि दिसबंर 2016 में उसका विवाह हुआ था। यह बहादुर की दूसरी पत्नी थी। यह शादी उसकी पहली पत्नी की सहमति से हुई थी। मौके पर निशा के ससुराल और मायके वालों को बुला लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।