फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्व ईओ के घर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

पूर्व ईओ के घर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पूर्व ईओ के घर चोरी, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। हरबर्टपुर चौकी पुलिस ने नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी के घर में चोरी करने वाले चोर को चंद घंटों में ही धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, एक हेयर ड्रायर, पांच चांदी के सिक्के, एक पास बुक, दो चैक बुक, 2150 रुपये की नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात को चोर ने टी स्टेट हरबर्टपुर में रहने वाले पूर्व अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी के घर में घुस एक लैपटॉप और एक हेयर ड्रायर पर हाथ साफ कर लिया था। मामले में एसपी जोशी के पुत्र सौरभ जोशी ने मंगलवार की सुबह हरबर्टपुर चौकी में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शाम करीब 7:30 बजे क्लाउड वैडिंग प्वाइंट के पास से एक बाइक समेत धर दबोचा। आरोपी की पहचान शुभम त्यागी पुत्र शिवकुमार त्यागी निवासी शिक्षक कॉलोनी रसूलपुर विकासनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते चार अक्तूबर को उसने वार्ड-6 विवेक विहार निवासी विनय चंद वर्मा पुत्र निर्मल चंद वर्मा के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। यहां उसने चांदी के सिक्के, चांदी की प्लेट, बैंक की पास बुक और चैक बुक चोरी की थी। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed