फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवती से बलात्कार करने के आरोप में तीन दबोचे

युवती से बलात्कार करने के आरोप में तीन दबोचे

Wed, 19 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
युवती से बलात्कार करने के आरोप में तीन दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला/
विज्ञापन

विकासनगर। नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से बलात्कार करने के मामले में फरार तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को नगर स्थित सहारनपुर बस स्टैंड के पास से दबोचा है।
14 सितंबर को सहसपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि गत शुक्रवार को उसे अक्कू नाम के एक युवक ने नौकरी लगवाने की बात कह कर सेलाकुई स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो अक्कू ने उसे हरियाणा नंबर की एक कार में बैठाया और इधर-उधर घुमाने लगा। इस दौरान अक्कू ने फोन कर अपने दो साथियों को भी बुला लिया। जिसके बाद तीनों उसे विकासनगर स्थित एक होटल में ले गए। आरोप है कि होटल में तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। रात में वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी। पुलिस जब घटनास्थल के निरीक्षण पर पहुंची थी तो होटल के बाहर एक लावारिस कार मिली थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपी कार में सवार होकर होटल में दाखिल हुए थे। पुलिस ने कार की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि कार हरियाणा निवासी महिला के नाम पर रजिस्ट्रर्ड है। उस महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने वह कार जॉनी नाम के व्यक्ति को बेची थी, जिसकी पॉवर ऑफ अटार्नी भी की हुई थी। जानी ने यह कार धीरज पंवार पुत्र सुनील निवासी मेघा शंकरपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर को बेच दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ सहसपुर बस स्टैंड पर खड़ा हुआ है। जहां से पुलिस ने धीरज और उसके दो अन्य साथियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए दो अन्य आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ कुक्कू पुत्र रफल सिंह निवासी मेघा शंकरपुर और विकास पुत्र चरण सिंह निवासी थाना केलनपुर पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हई। एसएसआई नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed