फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
25 अगस्त को ढकरानी गांव निवासी एक व्यक्ति ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान समेत मयूर पुत्र बुरहान और शाहरुख पुत्र निसार सभी निवासी ढकरानी पर घर में घुसकर उसकी पत्नी से बलात्कार करने, मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपियों का साथ देने पर मंसूर खान के भाई जुल्फिकार और पिता जमील पर भी मारपीट और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच उप निरीक्षक हिमानी चौधरी को सौंपी गई थी। मामले में शाहरुख पुत्र निसार के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि मामला दर्ज होने के तुरंत बाद ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंसूर खान को पद से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन


ये था मामला
25 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था जुलाई में एक दिन जब वह घर पर नहीं था तो मंसूर खान, मयूर और शाहरुख ने रात 10 बजे घर में घुसकर चाकू के बल पर उसकी पत्नी से दुराचार किया था। साथ ही इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना के बाद से ही उसकी पत्नी डरी हुई थी। जिसके बाद 25 अगस्त की दोपहर को तीनों फिर उसके घर पर आ धमके और उसकी पत्नी से दुबारा दुराचार का प्रयास करने लगे। पत्नी ने शोर मचना शुरू किया तो वह भी घर पर आ पहुंचा। विरोध जताने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच शुुरू कर दी। आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। बचाव करने पर चाकू उसकी नाक पर जा लगा। इसके बाद तीनों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले उसके दामाद और बेटी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। आरोपी है कि इस बीच भाजपा नेता का भाई जुल्फिकार और पिता जमील भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने उसकी बेटी और दामाद से मारपीट की। इसके बाद पांचों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed