फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्रिवेणीघाट पर बम मिलने से मचा हड़कंप

त्रिवेणीघाट पर बम मिलने से मचा हड़कंप

Sun, 02 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट पर शनिवार सुबह दो बम होने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आईटीबीपी एकेडमी मसूरी और बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी गई। मसूरी और देहरादून से टीम बम को डिफ्यूज करने के लिए ऋषिकेश पहुंची। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद बमों के सर्किट में विस्फोट कर उन्हें डिफ्यूज किया गया। इस दौरान घाट पर लोगों में अफरा तफरी मची रही। मॉक ड्रिल होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे पुलिस कंट्रोल को अज्ञात व्यक्ति ने त्रिवेणीघाट पर दो पार्सल बम होने की सूचना दी। बम की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आईटीबीपी एकडेमी मसूरी को मामले की जानकारी दी गई। असिस्टेंट कमांडेंट विनय यादव छह जवानों को साथ लेकर देहरादून पहुंचे। उनके साथ देहरादून से बम निरोधक दस्ते की छह सदस्यीय टीम त्रिवेणीघाट पर पहुंची।
विज्ञापन

घाट पर पहुंचने के बाद बम को तलाशने के लिए सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। दोपहर करीब 12 बजे त्रिवेणी घाट स्थित शिव मूर्ति के पास टीम ने दो बमों को डिटेक्ट कर लिया गया। उनमें से एक ब्रीफकेस और दूसरा पार्सल में था। हेडलिंग बम होने की वजह से दस्ते ने आईटीबीपी जवानों के साथ उन्हें विस्फोट कर डिफ्यूज किया। घाट पर बम की सूचना से गंगा दर्शन और आचमन को आए स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं में अफरा तफरी की स्थिति देखने को मिली। हालांकि, कोतवाली पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी पर थामे रखा। मॉक ड्रिल होने की जानकारी लगने के बाद लोगों की सांस में सांस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के पास भी मिले बम
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वीवीआईपी मूवमेंट को नुकसान पहुंचाने के लिए ऋषिकेश-देहरादून रोड किनारे जमीन में दो बमों को रखा गया था। शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे आईटीबीपी और बम निरोधक दस्ते के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने बमों को जमीन से सुरक्षित बाहर निकाला और डिफ्यूज किया। आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट विनय यादव ने बताया कि दोनों बम रिमोटिक थे। बताया कि उन्हें सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया गया। उन्होंने इसे भी मॉक ड्रिल का हिस्सा बताया।


सीओ और कोतवाल रहे नदारद
शहर में त्रिवेणीघाट पर दो बम होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा था, लेकिन घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाल नदारद रहे। हालांकि, कोतवाली से करीब 30 पुलिसकर्मी और त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी अरुण त्यागी लोगों को व्यवस्थित रखने के लिए मौके पर जरूर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed