फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राफ्टिंग कार्यालय से मोबाइल चुराने वाला धरा

राफ्टिंग कार्यालय से मोबाइल चुराने वाला धरा

Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राफ्टिंग कंपनी के कार्यालय से मोबाइल चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक किशनपुर, उत्तरकाशी निवासी गौतम पुत्र अर्जुन चौहान ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बृहस्पतिवार को वह मुनिकीरेती में शिवानंद राम झूला रोड स्थित एक राफ्टिंग कार्यालय में रुका था।
विज्ञापन

इसी बीच उसके बैग से तीन कीमती मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक रविंद्र जोशी को सौंपी गई। शुक्रवार को पुलिस टीम को आरोपी के कैलासगेट में होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उससे चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। आरोपी की पहचान मंजीत रावत पुत्र चैन सिंह रावत निवासी चौदहबीघा चुंगी, कैलासगेट, मुनिकीरेती के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी चोरी के मोबाइल बेचकर स्मैक खरीदने के लिए जा रहा था। बताया कि युवक को स्मैक का लालच देकर चोरी कराने वाले लोगों की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed