फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा आचमन के दौरान महिला बही, मौत

गंगा आचमन के दौरान महिला बही, मौत

Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शीशमझाड़ी स्थित स्वामी नारायण घाट पर गंगा का आचमन करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला तेज जलधारा की चपेट में आकर बह गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह महिला को गंगा से जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला। महिला को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे ढालवाला निवासी रामप्यारी (65) पत्नी सच्चिदानंद बहुगुणा शीशमझाड़ी में स्वामी नारायण घाट पर रोजाना की तरह गंगा का पूजन और आचमन करने पहुंची थी। गंगा जल के आचमन के दौरान अचानक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की तेज जलधारा में बह गई। घाट पर मौजूद लोगों ने महिला को बहते हुए देखा, तो उन्होंने भी गंगा में छलांग लगा दी। लोगों ने बामुश्किल महिला को तेज जलधारा से जूझकर नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में उसे सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। इसके साथ ही घटना की जानकारी मुनिकीरेती पुलिस को दी गई। अस्पताल में महिला के शरीर में अधिक पानी जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि रामप्यारी मूलरूप से ग्राम जौगात, पट्टी दिचली, थाना चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी की निवासी थी और वह ढालवाला में किराए के मकान में रह रही थी। बताया कि बारिश की वजह से गंगा गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, लिहाजा उन्होंने लोगों से गंगा पूजन और आचमन के दौरान सावधानी बरतने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed