{"_id":"5b75e92242c792521b3a96a2","slug":"15344540411-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीन नदी में पलटी यात्रियों से भरी बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीन नदी में पलटी यात्रियों से भरी बस
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चीला-हरिद्वार मार्ग पर बीते बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस बीन नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर सवार 28 यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम सवा पांच बजे श्रीनगर से हरिद्वार जा रही बस बीन नदी में बरसाती पानी के उफान में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद बस सवार यात्रियों के होश उड़ गए।
यात्रियों में मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें दूसरी बस से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। क्रेन के माध्यम से नदी में फंसी बस को भी पुलिस ने बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस में कुल 28 यात्री सवार थे। किसी भी मुसाफिर को दुर्घटना में चोट नहीं आई है।