फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज

12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

यूपीसीएल की विजिलेंस टीम ने बुधवार को सलगा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 12 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। 12 लोगों में एक चक्की स्वामी भी शामिल है। यह लोग कटिया डाल बिजली चोरी कर रहे थे। सभी लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग ने चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे तारों को भी अपने कब्जे में ले लिया।
लंबे समय से विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार को कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, सहायक अभियंता विजिलेंस धनंजय कुमार और हनुमान रावत के नेतृत्व में सलगा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। औचक चले अभियान से लोगों में अफरा तफरी भी मची रही। इस दौरान 11 घरों और एक चक्की में बिजली चोरी होते मिली।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शांती पुत्र भोरू, मदन सिंह पुत्र श्यान सिंह, मोहर सिंह पुत्र रूप सिंह, नाग चंद पुत्र रघुवीर सिंह, स्वराज पुत्र मायाराम, जवाहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, लल्लू दास पुत्र भोलकू, हरी लाल पुत्र नाथू, तुलसी पुत्र भाव सिंह, रमेश पुत्र शशीया, थैचकू पुत्र जिंदू और लेबरू दास पुत्र चिमारू दास के घर में कटिया डाल बिजली चोरी की जा रही थी। बताया कि पूर्व में भी उक्त गांव में कैंप कर लोगों को बिजली चोरी न करने के लिए जागरूक किया गया था, लेकिन लोग नहीं माने। अब सभी पकड़े गए लोगों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर हीरामणि पोखरियाल, अवर अभियंता प्रताप चौहान, राजकमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed