फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मारपीट के आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला

मारपीट के आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला

Sat, 21 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला
विज्ञापन

- पुलिसकर्मियों ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ढालवाला में तीन श्रमिकों से मारपीट करने वाले दबंगों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पार्टी पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक आरोपियों को दबोच लिया। उनके खिलाफ पुलिस ने सरकारी में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपियों को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक श्रमिक खुशीराम पुत्र कारिंदा निवासी सोमेश्वरनगर, ऋषिकेश की तहरीर पर दर्ज मारपीट के मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ढालवाला चौकी प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम उनके ठिकाने पर पहुंची। आरोप है कि प्रमोद, श्रवण कुमार और राजेश कोहली तीनों निवासी ढालवाला, मुनिकीरेती ने पहले पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच की। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी को चोटें भी आई। पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जिसके बाद कांस्टेबल पदम सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के अलावा कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed